February 17, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत

0
d35fa5cc-3b91-4293-bc23-d7300d067183


मुलताई। पुलिस अनुविभाग अंतर्गत आने वाले बोरदेही थाना क्षेत्र में बुधवार रात साढ़े सात बजे के लगभग अज्ञात वाहन ने ग्राम बासखापा इटावा के पास मोटर साईकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।जिससे एक युवक की मुलताई अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां उसने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे के संबंध में मिली जानकारी अनुसार बुधवार रात साढ़े सात बजे के करीब खुशीलाल पिता सोमा 30 वर्ष निवासी सुखाढाना, रामकिशोर पिता मुश्तीलाल 35 वर्ष निवासी बेलढाना मोटर साईकिल से वापस जा रहे थे। रात साढ़े सात बजे के लगभग ग्राम बासखापा इटावा के पास अज्ञात कार ने मोटर साईकिल को टक्कर मार दी। जिसके बाद अज्ञात वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। बताया गया कि घायलों को बोरदेही थाना की डायल 100 से मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उपचार के दौरान खुशीलाल की मौत हो गई। जबकि रामकिशोर जिसे हादसे में गंभीर चोट होने पर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां उपचार दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि दुर्घटना में रामकिशोर के दोनों पैर फैक्चर हो गए थे तथा सिर में भी गंभीर चोट आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *