Sat. Jan 25th, 2025

अज्ञात वाहन की टक्कर से 1 की मौके पर हुई मौत

मुलताई। पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम दुनावा में एक मोटर साईकिल चालक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उसके साथ मोटर साईकिल पर सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। दोनो को तत्काल मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहा डॉक्टर द्वारा बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दूसरे व्यक्ति का उपचार किया गया। बताया जा रहा है की काठी निवासी बाबू बुआड़े उम्र 55 वर्ष मोटर साईकिल से अपने गांव काठी जा रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। टक्कर के चलते बाबू की मौके पर मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले में जांच की जा रही है। मुलताई अस्पताल में मृतक बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *