Sat. Jan 25th, 2025

अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 युवक हुए घायल,1गंभीर

अज्ञात वाहन की टक्कर से 2 युवक हुए घायल,1गंभीर

मुलताई। नगर से होकर खेड़ली बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार दोपहर में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटर साईकिल सवार 2 युवक गिरकर घायल हो गए। जिसमे 1 युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार कमलेश पिता रामदीन 30 वर्ष, लोकेश पिता नान्हू ओमकार उम्र 22 वर्ष दोनो निवासी बिछवा अपनी बहन को खेड़ली बाजार परीक्षा केंद्र से वापस गांव लेकर जा रहे थे।

इस दौरान ग्राम बम्हनी के पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे तीनो मोटर साईकिल सहित सड़क पर गिर गए।हादसे में लोकेश तथा कमलेश घायल हो गए।जबकि बालिका को मामूली खरोच आई। इस दौरान मार्ग से जा रहे बिछवा निवासी दुर्गेश पवार ने मोबाइल के माध्यम से चौपहिया वाहन को घटना स्थल पर बुलाकर दोनो घायलों को मुलताई अस्पताल लाया गया।

हादसे में कमलेश ओमकार को सिर में गंभीर चोट आने से उसकी हालत गंभीर बनी है। वही लोकेश को भी चोटे आई। दोनो घायलों का अस्पताल में पदस्थ डाक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *