कत्लखाने ले जाए जा रहे मवेशी पकड़े

मुलताई।मध्य प्रदेश की सीमा महाराष्ट्र की सीमा से सटी होने के चलते गौ वंश तस्करी की वारदात लगातार सामने आ रही है।गौ वंशताशकारो द्वारा नीत नए साधनों का उपयोग कर गौ वंश को कत्लखाने भेजा जाता है।इसी तारतम्य में खंबारा टोल के पास सोमवार सुबह गौ वंश से भरी पिक अप पकड़ी। जिसमे सात गौवंश को क्रूरता पूर्वक बांधकर कत्लखाने ले जाया जा रहा था। वही एक आरोपी को पकड़ा गया।बताया जा रहा है की दो आरोपी मौका मिलने पर मौके से भाग निकले।पुलिस द्वारा मुक्त कराए गए मवेशियों को सुरक्षित निकालकर गौशाला भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।