Sun. May 25th, 2025

खेत में मक्का की फसल को पानी दे रहे किसान पर जंगली सूअर ने किया जानलेवा हमला

मुलताई। तहसील क्षेत्र में गर्मी का सीजन शुरू होने के साथ ही जंगली जानवरों का पानी की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों में आने का दौर शुरू हो गया है। इस दौरान जंगली जानवरों द्वारा ग्रामीणों पर हमला किए जाने की घटनाएं भी सामने आने लगी है।

बीते दिनों खेत में कटाई कर रही दो महिलाओं पर ग्राम चौथिया में जंगली सूअर द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया था। वहीं मंगलवार दोपहर साढ़े तीन बजे लगभग खेत में मक्का की फसल की सिंचाई कर रहे किसान पर जंगली सूअर द्वारा जानलेवा हमला किए जाने की घटना घटीत हुई।
मिली जानकारी अनुसार ग्राम सावरी निवासी सुभाष पिता झुम्मक हिंगवे 45 वर्ष डेम वाले रास्ते पर स्थित अपने खेत में बोई गई गर्मी के सीजन की मक्का की फसल की सिंचाई कर रहा था। इस दौरान मक्का की फसल के अंदर मौजूद सूअर ने सुभाष पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से सुभाष की चीख पुकार सुनते ही आसपास के खेतों में कम करने वाले मजदूर सुभाष के खेत की ओर दौड़ पड़े। एक साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों को देख सूअर भाग निकले। जंगली सूअरो ने सुभाष हिंगवे के जांघ,पेट तथा दोनों हाथों को नुकीले दातों से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।घायल अवस्था में परिजनों ने उसे निजी साधन से सरकारी अस्पताल लाया गया।जहां उसका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *