February 17, 2026

घर के सामने खड़ी बुजुर्ग महिला को रिवर्स हो रही कार ने मारी टक्कर,मौत

0
e3654428-b6e4-40f8-b1c9-f20fb5a07b88

मुलताई।थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सरई में घर के सामने खड़ी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को रिवर्स हो रही जीप की टक्कर लगने से जीकर मौत हो गई। मामले के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम सरई निवासी कमला बाई पति झिमरू वरवड़े शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे अपने घर के सामने थी। इस दौरान जीप चालक वहां को रिवर्स ले रहा था।इसी दौरान बुजुर्ग महिला को जीप की टक्कर लग गई। जिससे बुजुर्ग महिला गिर गई। जिसे परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया जहां उसे ड्यूटी पर तैनात डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया। डाक्टर मीना ने बताया कि की बुजुर्ग महिला के पैर पर तथा चेहरे पर चोट के निशान पाए गए। उन्होंने बताया कि महिला के संबंध में पुलिस को तहरीर भेजकर सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *