ताप्ती उद्गम में मिला युवक का शव

मुलताई। नगर में स्थित ताप्ती उद्गम स्थल पर दसवां घाट के पीछे अज्ञात युवक का शव मिला। सुबह दस बजे के लगभग उद्गम स्थल में शव होने की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में नागरिकों की भीड़ जमा हो गई। वहीं मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर शव को पोस्ट मार्टम हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया। मामले के संबंध में प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे ने बताया कि शव के शरीर पर मात्र अंडरवियर ही मिली। जबकि अन्य कपड़े तथा सामान आसपास नजर नहीं आया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि काफी समय तक कपड़े सहित सामान लावारिस पड़ा होने पर किसी के द्वारा उठा लिए जाने की आशंका है। बहरहाल शव को अस्पताल के पोस्ट मार्टम कक्ष में रखा गया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया जाएगा।