Mon. Feb 17th, 2025

ताप्ती तट पर हजारों महिलाओं ने किया गौर विसर्जन

मुलताई। ताप्ती तट पर हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओं द्वारा 24 घंटे का कठिन निर्जला व्रत रखा था। आज शनिवार को गौर विसर्जन के बाद व्रत खोला गया। सुबह दस बजे के बाद से ताप्ती तट पर गौर विसर्जन करने के लिए महिलाओं का आना शुरू हो गया था। ताप्ती उद्गम स्थल लबालब भरा होने के कारण नगर पालिका द्वारा एलाउंस कर सावधानी बरतने हेतु सचेत किया जाते रहा। वहीं ताप्ती तट पर दो नाव पर गोताखोर तैनात रखे थे जो तट पर गौर विसर्जन के लिए पहुंची महिलाओं को गहरे पानी में नही उतरने की समझाइश देते नजर आए। वही नगर रक्षा समिति तथा पुलिस विभाग एवं नगरपालिका में तैनात महिला कर्मचारियों द्वारा भी ताप्ती तट पर मुस्तैदी से सेवाए दी। ताप्ती तट पर गौर विसर्जन का दौर दोपहर 3 बजे तक अनवरत जारी रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *