Mon. Feb 10th, 2025

ताप्ती तट में म्यूजिकल फाउंटेन प्रारंभ, रंग बिरंगी रोशनी बिखेरता है फाउंटेन

मुलताई। ताप्ती सरोवर में 12 लाख की लागत के म्यूजिकल फाउंटेन का शुभारंभ विधायक चंद्रर्शखर देशमुख तथा नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने किया। इस दौरान सभापतियो सहित भाजपा के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। फाउंटेन के संबंध में उपयंत्री योगेश अनेराव ने बताया कि फाउंटेन में 121 नोजल तथा 33 लाइट हैं जो म्यूजिक पर संचालित होते है। उन्होंने बताया कि फाउंटेन सरोवर के बीच लगाया जा रहा है जो सभी ओर से दिखाई देगा। जिससे सरोवर का नजारा भी आकर्षक नजर आने लगा। नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने बताया कि नगर के सौंदर्गीकरण के तहत विधायक देशमुख के सहयोग से म्यूजिकल फाउंटेन का शुभारंभ किया गया है तथा अभी और भी सौंर्दीकरण के कार्य होंगे। विधायक एवम नपाध्यक्ष के द्वारा राम मंदिर परिसर में रखी मशीन का बटन दबाते ही म्यूजिकल फाउंटेन प्रारंभ हुआ। इस दौरान उपस्थित सभी ने जय मां ताप्ती के जयकारे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *