दो छात्राओं का राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हेतु हुआ चयन

।
मुलताई। पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी हेतु हुआ। दिनांक 9. 1. 25 से 10.1.25 तक जोन स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी पचमढ़ी में आयोजित हुई। जिसमें तीन जिलों हरदा, होशंगाबाद, बैतूल के 60 छात्र, छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। संस्था की कुमारी मुस्कान सुंदरलाल सोलंकी कक्षा 11वीं की छात्रा ने गणित विषय में गणितीय अवधारणा 2D 3D आकृति (स्ञ्जश्व्ररू) का मॉडल तैयार किया जो जोन स्तर पर प्रथम आया। उसी प्रकार संस्था की कुमारी शीतल सुरेश गीदकर ने विज्ञान विषय में प्राकृतिक खेती पर अपना मॉडल बनाया जो जोन स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मार्गदर्शन शिक्षक, शिक्षिकाओं महेंद्र पाटील, माधवी गोस्वामी, निशा हजारे के मार्गदर्शन में दोनों छात्रों ने मॉडल तैयार किया एवं उपलब्धि प्राप्त की। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयनित छात्राओं के इस उपलब्धि पर प्राचार्य एम.एल. विश्वकर्मा एवं समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं दी।