Tue. Jul 1st, 2025

पार्किंग ठेका निरस्त करने मंडल अध्यक्ष ने बीएमओ से की चर्चा

मुलताई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाहनों से पार्किंग का चार्ज ग्रामीणों तथा नगरवासियों से लिया जा रहा हैं। इस संबंध में लगातार शिकायत मिल रही थी। मंडल अध्यक्ष ने इस विषय पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख से चर्चा की। विधायक द्वारा इस पर नाराजगी व्यक्त की और कहा कि क्षेत्र की आम जनता को परेशानी और असुविधा नहीं होनी चाहिए। भाजपा सरकार जनता को नि:शुल्क चिकित्सा लाभ पहुंचाती हैं। मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पार्किंग ठेका अनुबंध को तत्काल निरस्त करने को लेकर बीएमओ पंचम सिंह से चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *