Wed. Feb 5th, 2025

पावर जनरेटिंग कंपनी ने 35 सहायक अभ‍ियंताओं को कार्यपालन अभ‍ियंता का चालू प्रभार सौंपा

जबलपुर ताप्ती समन्वय, 25 अक्टूबर। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय द्वारा सहायक अभियंता संवर्ग के 35 अभ‍ियंताओं को कार्यपालन अभियंता का चालू प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया गया है। जिन सहायक अभ‍ियंताओं को कार्यपालन अभ‍ियंता का उच्च चालू प्रभार सौंपा गया है वे मुख्यालय जबलपुर, सारनी, बिरसिंगपुर, चचाई, खंडवा व सिरमौर विद्युत गृह में पदस्थ हैं।

जिन सहायक अभ‍ियंताओं को कार्यपालन अभ‍ियंता का चालू प्रभार सौंपा गया वे हैं- ऊर्जा मंत्री से संबद्ध विवेक असाटी व मुख्यालय जबलपुर में पदस्थ के. विनय राव, मोहनीश वाड‍िवा व कमल लालवानी।

संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंहपुर के प्रमोद सिंह ठाकुर, तरुण स्वरूप, दिनेश सोनकुसरे, गोकुल प्रसाद गोंड, पंकज कुमार लाकरा, नवीन दुबे। श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया (खंडवा) के अशोक मांडले, अमित कुमार विश्वकर्मा, अखिलेश कुमार सिंह, राजेन्द्र सिंह चौहान, बसंत मरावी, संदीप नागले, विनय कुमार मर्सकोले, अभिषेक कुमार पांडे। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी के चेतन कुशवाहा, जितेन्द्र कुमार देवल, हर्षल कुमार नखाते, अजय कुमार धुर्वे, जगदीश कुमार साहू, जितेन्द्र कुमार, अमित बनसोड़, सुनील कुमार सेलकर, हेमंत मालवीय, मनोज कुमार धुर्वे, लिंसी संजय माथनकर, हरीश तिवारी। अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के अरुण सहारे, संजय कोष्ठी के अतिरिक्त टोंस जल विद्युत गृह सिरमौर के अम्बिकेश कुमार शुक्ला, नितिन मिश्रा, अनूप सिंह तिवारी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *