Mon. Feb 10th, 2025

पौधा एवं सदसाहित्य का किया जा रहा वितरण

मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा मंदिर में प्रतिदिन पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कर आदिशक्ति मां दुर्गा एवम गायत्री की साधना की जा रही है। नवरात्रि पर्व के चलते प्रतिदिन परिजन अपने पुंशवन, अन्नप्राशन, जन्मदिन, विवाह दिन, गर्भोत्सव संस्कार आदि विभिन्न संस्कार सम्पन्न करवा रहे है। नवरात्र में पंच कुंडीय गायत्री यज्ञ में बड़ी संख्या में परिजन भाग ले रहे है। गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा विभिन्न संस्कार करवाने वाले, भाई बहनों को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित जीवन उपयोगी सद साहित्य एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया जा रहा। गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी सहित अन्य गायत्री परिवार के ज्येष्ठ तथा श्रेष्ठ साथियों ने बताया कि पूज्य गुरुदेव के सपनो को साकार करने इस धरती पर स्वर्ग सा वातावरण निर्मित हो,प्रत्येक मनुष्य में देवत्व का उदय हो। राष्ट्र में सुख शांति समृद्धि का वातावरण निर्मित हो इस निमित्त गायत्री परिवार का प्रत्येक परिजन जन जागरूकता हेतु निरंतर प्रयास कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *