Fri. Jan 24th, 2025

बस स्टैंड पर लगे पंखे बने शो पीस, भीषण गर्मी में यात्री हो रहे परेशान

मुलताई। नगर में बना बस स्टैंड जिले का सबसे बड़ा बस स्टैंड है। किंतु यह यात्रियों के लिए सुविधाओ का अभाव है।वर्तमान में भीषण गर्मी में यात्रियों की परेशान होना पड़ रहा है। कहने को तो बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय में सीलिंग पंखे लगे है, जो केवल शो पीस बने हुए है वर्षो से यात्री प्रतीक्षालय में लगे पंखे बंद पड़े है। जबकि कई पंखे तो गायब भी हो चुके है। वर्तमान में नौ तपा के चलते भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को गर्मी में तपना पड़ रहा है। ननागरपालिका के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों तथा जवाबदेह अधिकारियो ने बस स्टैंड की बदहाल स्थिति का जायजा लेकर बाहर से आने वाले यात्रियों की सुविधाओं पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। ताकी पवित्र नगरी के नाम की ख्याति बनी रहे।
पीने के पानी की नही है पर्याप्त सुविधा
नगर के बस स्टैंड पर बाहर से आने वाले यात्रियों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था भी नही है। हालाकि नगर पालिका द्वारा मुख्य मार्ग पर किसान स्तंभ के पास सार्वजनिक प्याऊ लगाया गया है। किंतु यात्रियों को प्रतीक्षालय के आसपास पानी की व्यवस्था नहीं है।केवल गर्मी के दिनों में प्याऊ का संचालन होता है। जिसके बाद पूरे साल यात्रियों को पीने के पानी के लिए यहां सहायता वहा होटलों आदि पर जाकर पानी की व्यवस्था करना पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *