भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनीष माथनकर को जिला भाजपा अध्यक्ष बनाने की मांग की
मुलताई। नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं भाजपा के प्रति पूर्ण निष्ठावान कार्यकर्ता वर्तमान में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर को भाजपा जिला अध्यक्ष बनाने की मांग स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा की जाने लगी है। उल्लेखनीय है कि मनीष माथनकर पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यक्रमों में शामिल होकर पार्टी के हित में लगातार जुटे रहते है। उनके द्वारा प्रत्येक कार्यकर्ताओं को सम्मानपूर्वक संबोधन करना, मिलनसार मृदुभाषी तथा संगठनात्मक पकड़ वाली खूबी भी उन्हें भाजपा जिला अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए प्रबल करती है। भारतीय जनता पार्टी की गाइड लाइन के अनुसार भी जिलाध्यक्ष पद पर रिपीट नहीं किए जाने के निर्देश होने के। चलते मनीष माथनकर को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की जा रही है।