मुलताई। मंगलवार को भाजपा कार्यालय में नगरीय निकाय चुनाव में यूथ विजय समिति कामकाजी बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सभी बूथ पर भाजपा विजय की योजना बनायी गई। इसमें आगामी 10 जून को बूथ विजय संकल्प अभियान को लेकर निर्देशन दिया किया गया। संगठन के कार्यों को लेकर आगामी चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारियो को निर्देशित किया गया। एवं हर वार्ड से पार्टी को जिताने को संकल्प लिया, जो प्रत्येक बूथ पर आयोजित किया जायेगा। श्री नरेन्द्र मोदी एवं श्री शिवराज चौहान की योजना को संचालित की जायेगी।
बैठक में कमलेश सिंह जिला महामंत्री, सुधाकर पंवार जिला महामंत्री, श्री जगदीश पवार, निकाय प्रकोष्ठ के जिला सदस्य मनीष माथनकर, जिला उपाध्यक्ष, श्रीमति वर्षा गढेकर जिला मंत्री, हेमन्त शर्मा जी पूर्व न.पा. अध्यक्ष, डॉ. जी.ए. बारस्कर पूर्व न.पा, अध्यक्ष पूर्व नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे, सविता परिहार, हनी (शोभित) भार्गव नगर मंडल अध्यक्ष, नमन अग्रवाल महामंत्री नगर मंडल, सुनिल बिहारे महामंत्री नगर मंडल, युवा मोर्चा लोकेश यादव, सुधा परमार, महिला मोर्चा नगर मंडल अध्यक्षओबीसी मोर्चा आदि समस्त प्रखंडों के पदाधकारीगण व सैकडो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।