भाजपा कार्यालय सहित सभी बूथों पर अटल जी की 100 वी जयंती मनाई मोटर साईकिल रैली निकाली
मुलताई। भाजपा कार्यालय सहित मंडल के सभी बूथों पर स्वर्गीय श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी जी की 100 वी जयंती मनाई गई। भाजपा संगठन द्वारा अटल जी की जयंती को जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाए जाने का निर्देश मिले थे। बुधवार को भाजपा कार्यालय तथा सभी बूथों पर भारत निर्माण के दृष्टा श्रद्वेय अटल जी की 100 वी जयंती को उनके छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन करते हुए धूम धाम से मनाई गई। इस दौरान बैठक में नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, विधानसभा संयोजक जगदीश पवार, मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, सुधा परमार, टी आर बारस्कर, शिल्पा शर्मा, कुसुम मारोती पवार, सविता परिहार, जगदीश दवंडे, कार्यक्रम प्रभारी निलेश चावरिया, देवेश डांगे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय से मोटर साईकिल रैली निकालकर अटल जी अमर रहे के जय घोष के साथ पारेगांव रोड पहुंचे। इसके बाद नगर मंडल के प्रत्येक बूथ पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपयी की जन्म जयंती मनाई गई।