Wed. Nov 29th, 2023

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी:डॉ.बोड़खे ,देखे पूरा इंटरव्यू

गगनदीप खेरे
मुलताई, ताप्ती समन्वय। मुलताई में लोकप्रिय हमेशा सक्रिय रहने वाले पूर्व विधायक डॉ. बोड़खे से ताप्ती समन्वय कार्यालय में सीधी बात की। जिसमें डॉ. बोड़खे ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस 135 से अधिक सीटे जीत कर सरकार बनाने जा रही है। पूछे जाने पर बताया कि इस बार मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी वादा खिलाफी मुख्य मुद्दा है। जिसके चलते मध्यप्रदेश की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, और कांग्रेस की सरकार मध्यप्रदेश में बनने जा रही है।
बैतूल जिले की स्थिति के बारे में चर्चा में समन्वय को बताया कि कांग्रेस एवं भाजपा दोनों ही राजनैतिक दलों में केन्डीडेट अच्छे है। जिले में पांचों सीटों पर काटे का मुकाबला है। जिसमें पूर्व विधानसभा चुनाव की तर्ज पर 4 सीट कांग्रेस को मिलने की उम्मीद है।

सीधी बात : डॉ.बोड़खे


मुलताई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री सुखदेव पंासे एवं भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक चन्द्रशेखर देशमुख के विषय में पूछे जाने पर कहा कि दोनों ही अच्छे व्यक्ति है, सम्पन्न परिवार से है।
कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव पांसे ने मुलताई को जिला बनाने का आश्वासन दिया है। जिसके कारण मुलताई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विजयी होगी।


कांग्रेस की 15 माह की सरकार में मुलताई को जिला क्यो नहीं बनाया प्रश्र के जवाब में डॉ. बोड़खे ने कहा कि उस समय मुलताई को जिला बनाने का मुद्दा प्राथमिकता पर मेरे ख्याल से लिया नहीं।


उसी दोरान 15 माह में कांगे्रस की सरकार गिर गई। यदि सरकार कांग्रेस की बनती है तो मेरे ख्याल से मुलताई को जिला बनाने का मुद्दा प्राथमिकता पर लेंगे। अन्य स्थानिय मुद्दे में किसानों का मुद्दा है। किसान तकलीफ में है, पानी चाहते है, सिंचाई सुविधा चाहते है। पूछे जाने पर बताया कि चुनाव जातिगत नहीं है। पार्टीगत ही होगा। दोनों पार्टिया जी जान से चुनाव में जुटी है।

MULTAI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *