Mon. Feb 17th, 2025

मनमोहक झांकी सजाकर मनाई जन्माष्टमी

मुलताई। ब्रह्माकुमारीज ध्यानयोग केंद्र में जन्माष्टमी के अवसर पर मनमोहक श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। बाल कलाकारों द्वारा आने वाली स्वर्णिम दुनिया की नृत्य नाटिका की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर बी.के मालती बहन ने जन्माष्टमी का रहस्य बताते हुए कहा कि वास्तव में जन्माष्टमी परमात्मा के द्वारा बनाई गई स्वर्णिम दुनिया के आगमन की याद है। उन्होंने कहा कि यदि हमें भी उस दुनिया में चलना है तो श्री कृष्ण के समान हमें भी दिव्य व्यक्तित्व धारण करना होगा। वर्तमान समय परमात्म अवतरण का समय चल रहा है, और परमात्मा पुन: अवतरित हो स्वर्णिम दुनिया की स्थापना साकार माध्यम प्रजापिता ब्रह्मा के द्वारा करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि परमात्मा के द्वारा दिए गए ईश्वरीय गीता ज्ञान और राजयोग का अभ्यास कर ही श्री कृष्ण ने स्वर्ग रूपी बादशाही का मक्खन प्राप्त किया अत: हम भी इस ज्ञान और राजयोग का अभ्यास कर श्री कृष्ण की दुनिया में पहुंच सकते हैं। कोई व्यक्ति यदि राजयोग सीखना चाहता है,तो ब्रह्माकुमारीज के किसी भी सेवा केंद्र पर जाकर निशुल्क राजयोग का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकता है। यह प्रशिक्षण ब्रह्माकुमारीज में प्रतिदिन दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *