Fri. Jan 24th, 2025

महादेव मेला जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी पीक अप से टकराई,7 घायल 4 गंभीर

मुलताई। मंगलवार रात महाराष्ट्र से पचमढ़ी महादेव जा रही श्रद्धालुओं की मेटाडोर बोरदेही मार्ग पर बरई घाट में सामने आ रही पिकअप से टकरा गई जिससे सात लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही तत्काल 2 संजीवनी 108 सहित 1 जननी एंबुलेंस मौके पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल मुलताई में लाया गया। संजीवनी 108 के डॉक्टर दिलीप मालवीय ने बताया कि महाराष्ट्रके धामनगांव से पचमढ़ी मेले के लिए श्रद्धालु जा रहे थे इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी मेटाडोर से वाहन टकरा गया। घायलों में अंकुश 30 वर्ष, माधुरी 30 वर्ष, पूनम 55 वर्ष कंचन 26 वर्ष, सुनीता 35 वर्ष अरविंद 55 वर्ष, पूनम किशोर 10 वर्ष शामिल हैं। मौके पर पहुंचे डॉक्टर दिलीप मालवीय, राकेश नागवंशी,छोटेसिंह रघुवंशी, संतोष जौंजारे, जितेंद्र पाल,ईएमटी मनोज साबले के सहयोग से घायलों को तत्काल उपचार मिल सका जिसके बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर विवाद होने से डायल 100 भी मौके पर पहुंचीथी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *