Fri. Jan 24th, 2025

महिलाओं ने भगवान श्रीराम का किया राजतिलक नन्हें मुन्ने बने हनुमान, सीयाराम, निकली शोभायात्रा

महिलाओं ने भगवान श्रीराम का किया राजतिलक नन्हें मुन्ने बने हनुमान, सीयाराम, निकली शोभायात्रा

बैतूल। जैसे-जैसे अयोध्या में रामलला के विराजने का दिन करीब आता जा रहा है वैसे वैसे रामभक्तों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। सदर में धर्मावलंबी महिलाओं ने इस अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम एसआई अश्विनी चौधरी, सुमन मिश्रा और राष्ट्रीय सेविका समिति की विभाग संयोजिका सीमा चौरिया के आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर पूर्व पार्षद एवं यादव समाज की जिला अध्यक्ष ममता यादव ने बताया कि भगवान श्री रामजी की शोभा यात्रा कस्तुरीबाग सदर से शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कस्तुरी बाग में ही संपन्न हुई।

पूर्व सरपंच व भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा की भोपाल संभाग प्रभारी शारदा पाटिल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान सबरी, रावण की झांकियां आर्कषण का केन्द्र रहीं और सभी की उपस्थिति में राजा राम का राजतिलक किया गया। कार्यक्रम का संचालन ममता यादव ने और आभार शारदा पाटिल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर चन्द्रप्रभा चौकीकर, पिंकी पाल, सविता गोस्वामी, मीरा खेड़ले, रीता दत्त, निर्मला गोहिया, लता ठाकुर, सरिता श्रीवास्तव, वंदना बारस्कर, दर्शना सोलंकी, भारती दीवान, उषा दीवान, निर्मला यादव, पूजा साहू सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *