Thu. Jun 12th, 2025

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा प्रशासन, हाई स्कूल मैदान पर डोम लगाने का काम प्रारंभ

मुलताई। नमामि गंगे अभियान में शामिल होने आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव के स्वागत में प्रशासन जुट गया है। नगर के हाई स्कूल मैदान पर मुख्यमंत्री की सभा के लिए डोम लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। तय कार्यक्रम के अनुरूप मुख्यमंत्री 14 जून को सुबह हेलीपेड पहुंचेंगे। जिसके बाद बेरियर नाका आंबेडकर चौक से कलश यात्रा के साथ रोड शो होना है। वही मां ताप्ती मंदिर में मुख्यमंत्री द्वारा पूजा अर्चना भी की जाएगी। जिसके बाद हाई स्कूल मैदान पर आम सभा को मुख्यमंत्री द्वारा संबोधित किया जाना है। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा तैयारिया किंजा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *