मुलताई में प्रशासनिक कुशलता की मिसाल बनीं अनिता पटेल
February 20, 2025
मुलताई में अनुभागीय अधिकारी के रूप में 8 महीने का कार्यकाल रहा।
कार्यकाल के दौरान ताप्ती जन्मोत्सव जैसे बड़े कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
साप्ताहिक बाजार स्थल परिवर्तन किया
बिरुलमार्ग निर्माण कार्य भी शुरू कराया।
अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई
मुलताई : हाल ही में प्रशासनिक व्यवस्था के चलते कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने मुलताई में पदस्थ अनुविभागीय अधिकारी अनीता पटेल को बैतूल स्थानांतरित कर दिया। अनीता पटेल का मुलताई में कार्यकाल 14 जून 2024 से फरवरी 2025 तक रहा और इन्होंने मूलताईं अनुविभाग में अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान अनीता पटेल कभी विवादों में नहीं आई। राजस्व अधिकारियों का निर्विवाद रहना काजल की कोठरी में से बिंदाग निकलने की तरह होता है। अनीता पटेल अपनी विशिष्ट कार्यप्रणाली निर्विवाद छवि निष्पक्ष कार्य करने के कारण मुलताई में प्रशासनिक कुशलता की मिसाल बनीं अनिता पटेल। अपने 8 माह के छोटे से कार्यकाल के दौरान अनीता पटेल आम जनता में गहरी छाप छोड़ गई। अपने कार्यकाल में अनीता पटेल ने ताप्ती जन्मोत्सव का विशाल कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न कराया तथा मुलताई साप्ताहिक बाज़ार स्थल बदला , बिरुल मार्ग के रोड का कार्य चालू कराया। अनीता पटेल का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति सरल सौम्य व्यवहार रहा जिसके कारण उनके अधीनस्थ कर्मचारी उनकी कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा करते है ।