रामनवमी की तैयारियां जोरो पर, बस स्टैंड हुआ भगवामय

मुलताई। नगर में रामनवमी पर्व की तैयारियां जोरो पर है। श्रीराम जन्मोत्सव समिति एवं जय मां दुर्गा हिन्दू संगठन बस स्टैंड मुलताई द्वारा प्रतिवर्ष रामनवमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली जाती है। इस वर्ष भी आयोजकों द्वारा बस स्टैंड को पूरी तरह से भगवामय कर दिया है। बस स्टैंड के मध्य में स्थित मंदिर के गुंबज से भगवा तोरण बांधी गई है जिससे पूरे बस स्टैंड परिसर पर तोरण छाते की भांति दिखाई पड़ रही है। वहीं स्वागत द्वार की सजावट नए फ्लेक्स लगाकर की गई। वही दुकान के ऊपर भगवा रंग के कपड़ों की पट्टीकाओं से आकर्षक सजावट की है। इसके साथ ही प्रवेश द्वार के दोनों ओर सड़क किनारे भव्य ध्वज लगाए गए है। जो बाहर से आने वाले यात्रियों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे है।