Wed. Nov 29th, 2023

शक्ति की साधना में जुटा गायत्री परिवार


मुलताई। शारदीय नवरात्रि पर्व पर गायत्री परिवार के सैकड़ो भाई बहनों द्वारा लोक कल्याण,विश्व शांति के लिए गायत्री मंत्र जप अनुष्ठान किया जा रहा है।

साथ ही प्रतिदिन गायत्री शक्ति पीठ मुल्ताई में सुबह 7 बजे से पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न किया जा रहा है जिसमे सैकड़ो परिजन के द्वारा लोक कल्याण विश्व में सुख समृद्धि शांति के लिए गायत्री मंत्र एवम महामृतुंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित की जा रही।

गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोहर बडघरे,संपत राव धोटे, टी के चौधरी, नारायण देशमुख ने बताया की प्रतिदिन जन्म दिन, विवाह दिन, गर्भोत्सव, अन्नप्रासन, आदि संस्कार नि:शुल्क संपन्न कराए जा रहे हैं, जिन भाई बहनों को संस्कार करना हो वे ठीक समय सुबह 7 बजे आवश्यक रूप से गायत्री मंदिर पहुंच कर नि:शुल्क संस्कार संपन्न करवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *