Wed. Feb 5th, 2025

सवा दो साल के वसु ने निभाई श्री राम की भूमिका

मुलताई। पवित्र नगरी में गांधी चौक में बुधवार रात से श्री राम लीला का मंचन आरंभ हुआ। राम लीला मंडली के कलाकारों एवं कार्य कर्ताओं द्वारा सर्वप्रथम श्री गणेश एवं मां सरस्वती की वंदना की गई।
मंचन के पहले दिन श्री राम जन्म एवं ताड़का वध की लीला प्रस्तुत की गई।
सवा दो साल की उम्र के वसु पौनीकर ने बाल रुपी श्री राम की भूमिका निभाई। वसु पौनीकर के अभिनय एवं मधुर मुस्कुराहट भरी कलाओं ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। ज्ञात हो कि मुलताई में सन् 1904 से श्री राम लीला का मंचन किया जा रहा है।
आज निकलेगी राम बारात
नगर के गांधी चौक में प्रारंभ रामलीला के मंच पर बुधवार से रामलीला का मंचन प्रारंभ हुआ। मंडल के सदस्यों ने बताया कि आज शुक्रवार को राम बारात का आयोजन किया जाएगा। सदस्यों ने सभी नगरवासियों से राम बारात में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *