साईकिल से भारत भ्रमण कर लौटे युवक का ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत
मुलताई। तहसील के ग्राम ताईखेड़ा निवासी गजानन बारपेठे ने एक वर्ष पहले साइकिल से भारत भ्रमण के लिए लिए यात्रा की शुरुआत की थी।वही यात्रा पूर्ण कर गजानन बारपेठे अपने ग्रह ग्राम ताईखेड़ा पहुंचे। जहां ग्राम वासियों ने गाजे बाजे एवं पुष्प वर्षा कर पवित्र नगरी मुलताई से ताईखेड़ा तक गजानंद के कदम से कदम मिलाकर तक पैदल यात्रा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मां ताप्ती के एवं भारत माता के जयकारे लगाए गए। मां ताप्ती शाखा टोली के कृष्ण राव डंडारे ने बताया कि गजानन ने 1 वर्ष पूर्व संपूर्ण भारत भ्रमण एवं नेपाल की यात्रा पर साइकिल से निकले थे। उन्होंने लगभग 22 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करते हुए भारत एवं नेपाल के समस्त मंदिरों के दर्शन किए, एवं यात्रा के दौरान देश के चारों धाम व 12 ज्योतिर्लिंगों के की भी यात्रा कर दर्शन किए। गजानन बरपेठे ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कई कठिन परिस्थितिया भी आई, किंतु उन परिस्थितियों से डरा नहीं और हौसला हिम्मत से काम लेते हुए आगे बढ़ते रहा ।जिसके परिणाम स्वरूप आज यह यात्रा संपूर्ण हुई।