Sun. Jun 22nd, 2025

सिंचाई विभाग द्वारा मनमानि कर राशि वसूलने की शिकायत दर्ज कराई

मुलताई। नगर में जनपद पंचायत सभा कक्ष में आयोजित जन सुनवाई में विकासखंड के ग्राम हरदौली के किसानों नेपहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एसडीएम से सिंचाई विभाग की शिकायत की। किसानों ने शिकायत में बताया कि 2023-24 की सिंचाई बिल की राशि अधिक वसूल की जा रही है।
ग्रामीण लताबाई देवाजी, अनिल पन्ना खवसे और पंढरी अमरया फरकाड़े ने बताया कि सभी ने 2021-22 में 1950 रुपए की राशि अदा कर रसीद प्राप्त की थी। वहीं 2022-23 में भी 1950 रुपए की राशि देकर रसीद प्राप्त की थी। लेकिन अब सिंचाई विभाग 2023-24 में 8974 रुपए का सिंचाई बिल दे रहा है। इसी तरह अन्य किसानों को भी उनकी भूमि के हिसाब से तय राशि से कहीं ज्यादा अधिक बढ़ा हुआ बिल दिया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इतनी अधिक राशि को जमा करने में किसान सक्षम नहीं है। वहीं विभाग ने नोटिस जारी कर कहा है कि बिल की राशि जमा नहीं करने पर प्रतिदिन इस राशि पर 10 प्रतिशत का ब्याज देना होगा और 15 जुलाई के बाद 5 प्रतिशत और बढ़ाकर राशि वसूल की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई विभाग मामले में मनमानी कर रहा है, जिस पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग ग्रामीणों ने एसडीएम श्रीमती पटेल से की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *