October 16, 2025

इकलौते खेल मैदान में शाम के समय जमती है महफिल

0
WhatsApp Image 2024-04-29 at 18.50.24

मुलताई। नगर के सीएम राइज स्कूल के खेल मैदान पर शाम होते ही हाई स्कूल ग्राउंड में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा हो जाता है जिसके बाद उनकी महफिल जमती है। ग्राउंड पर रात के वक्त जगह-जगह जमे असामाजिक तत्वों द्वारा सिगरेट के कश लगाने के दौरान टिमटिमाते जुगनू की भाती नजारा दिखाई पड़ता है। वही शराब पीने के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा स्टेडियम में बाटले फोड़ दी जाती है। जिसके कांच जगह जगह बिखरे नजर आते है। जिससे यह सुबह के समय खेलने तथा टहलने आने वाले नागरिकों तथा खिलाड़ियों के चोटिल होने की संभावना बनी रहती है। जब सुबह खिलाड़ी खेलने आते हैं तो पहले उन्हें ग्राउंड से टूटी हुई बोतलों के कांच के टुकड़े हटाने पड़ते हैं।
मंच के पास बिखरे पड़े है डिस्पोजल ग्लास प्लेटे
नगर के खेल मैदान पर जहा रहा गन्दगी बिखरी पड़ी है।

बेटे दिनो कोई बारात यह थारी थी जिसके बाद बारातियों को नाश्ता पानी की व्यवस्था की गई थी। मंच के पास नाश्ते की डिस्पोजल प्लेट तथा पानी की ग्लास बिखरी पड़ी है। जिससे खेलने आने वाले खिलाड़ियों को गंदे मैदान में खेलना पड़ रहा है। जबकि असामाजिक तत्वों द्वारा पक्की बाउंड्रीवाल को तोड़कर आने जाने के लिए छेद तक कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *