Wed. Feb 5th, 2025

इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर मुकेश कुमार का हुआ चयन

भोपाल।प्रदेश के बालाघाट जिले की वारासिवनी तहसील के छोटे ग्राम में जन्मे मुकेश ने अपने ग्राम के साथ ही प्रदेश का मान बढ़ाने में अपना योगदन दिया। प्रतिभाशाली मुकेश कुमार लिल्हारे पुत्र श्री शांतिलाल लिल्हारे, निवासी डोंगरमाली, तहसील वारासिवनी, जिला बालाघाट, मध्य प्रदेश को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक के रूप में चयनित किया गया है। यह उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम है।
मुकेश कुमार लिल्हारे ने अपनी बी.ई. की शिक्षा नवगांव इंजीनियरिंग कॉलेज से पूरी की।जिसके बाद उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एम.टेक की डिग्री मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MANIT) भोपाल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयनित होने के लिए कड़ी मेहनत की।
उनकी इस उपलब्धि पर परिजन तथा प्रदेशवासी गौरवान्वित है और उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हैं। उल्लेखनीय है कि इसरो में वैज्ञानिक के रूप में चयनित होना बड़ी उपलब्धि है और यह मुकेश की प्रतिभा और समर्पण को दर्शाता है। उम्मीद है कि वह इसरो में अपनी सेवाएं देते हुए देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान करेंगे।
मुकेश कुमार लिल्हारे को इस उपलब्धि के लिए पुनः बधाई एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए मंगल कामना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *