Tue. Jul 1st, 2025

उपजेल में बंदियों ने नशा नहीं करने का लिया संकल्प


मुलताई। अखिल विश्व गयत्री परिवार के द्वारा जेलर साहब एवं जेल प्रहरी रितेश सिंह ठाकुर के प्रयाय से 90 बंदियों के द्वारा पांच कुंडिया गायत्री यज्ञ कर गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र से आहुतियां समर्पित की गई। इस यज्ञ के माध्यम गायत्री परिवार के टोली नायक धनराज धोटे एवं साथियों के माध्यम से जेल में बंदियों को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का संदेश, जीवन जीने की कला स्वाध्याय, साधना, आराधना उपासना,आदि के बारे में जानकारी दी। यज्ञ की पूर्णाहुति में उपस्थित सभी बंदियों ने नशा नहीं करने एवं मांस मंदिरा, धूम्रपान का सेवन नही करने ,एवं अन्य बुराइयों को छोड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को गायत्री परिवार मुलताई के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *