October 15, 2025

गणतंत्र दिवस परेड 2025: मध्य प्रदेश की झांकी ‘चीतों की भूमि’ ने जीता दिल

0
IMG-20250126-WA0007

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस 2025 की परेड में मध्य प्रदेश की झांकी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इस झांकी का विषय था, ‘मध्य प्रदेश का गौरव: कूनो राष्ट्रीय उद्यान – चीतों की भूमि।’ इसमें कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों के पुनर्वास की कहानी को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।

झांकी में कूनो के हरे-भरे जंगल, चीतों के जीवन के रोमांचक दृश्य और स्थानीय लोक नृत्य को दर्शाया गया। यह झांकी न केवल प्रदेश की प्राकृतिक समृद्धि को दर्शाती है, बल्कि चीतों के पुनर्वास के प्रयासों की सफलता को भी रेखांकित करती है। दर्शकों ने इस झांकी की भूरि-भूरि प्रशंसा की, और इसे भारत की जैव विविधता का प्रतीक बताया।

मध्य प्रदेश ने एक बार फिर अपनी सांस्कृतिक और पर्यावरणीय धरोहर को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *