October 17, 2025

डॉग बाइट की बढ़ रही घटनाएं,10 ग्रामीण हुए शिकार

0
WhatsApp Image 2024-04-04 at 5.44.25 PM


मुलताई। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों के काटने की घटनाएं अचानक बढ़ने से खलबली मच गई है। बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक लगभग 12 घंटे में 10 व्यक्ति डॉग बाइट का शिकार होकर अस्पताल उपचार हेतु पहुंच चुके है। जिसमें से 2 घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पमिली जानकारी अनुसार जानकारी के अनुसार बुधवार रात राजेश पिता जोगी पटवा 19 वर्ष निवासी मोरखा, सुनीता पति सुनील उईके 34 वर्ष बांगा, मानिक पिता उमराव 50 वर्ष कुजबा, जगदीश पिता बातु 50 वर्ष खेड़ली बाजार तथा विमला हरिराम 48 वर्ष खेड़ली बाजार कुत्ते के काटने से पीड़ित होकर मुलताई अस्पताल पहुंचे। वहीं गुरुवार रत्ना जयदेव 39 वर्ष खेड़लीबाजार, राधिका प्रयाग 42 वर्ष, अलकेश बलराम 21 वर्ष चिखली, पुरन लाल तेजीलाल 38 वर्ष डहरगांव तथा नरेंद्र गोकुल 25 वर्ष मुलताई अस्पताल पहुंचे। बताया जा रहा है कि नगर सहित क्षेत्र में बढ़ी गर्मी के कारण डॉग बाइट की घटनाएं बढ़ गई है जिसका व्यापक असर ग्रामीण अंचलों में नजर आ रहा हैं। लगातार हो रही डॉग बाइट की घटनाएं नगर सहित समूचे क्षेत्र में चिंता का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *