ड्रीमलैंड सिटी के पास मिला युवक का शव

मुलताई। नगर से होकर बैतूल रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित ड्रीमलैंड सिटी में पुलिस को गश्त के दौरान रोड के किनारे युवक बेहोशी की हालत में मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवक का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
उपनिरीक्षक सुनील सरियाम ने बताया शुक्रवार रात में ड्रीमलैंड सिटी में गश्त कर रहे थे। इस दौरान रोड के डिवाइडर के पास एक बाइक खड़ी थी। कुछ ही दूरी पर एक युवक सोया हुआ था। उसे आवाज देकर जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं जागा। तो पुलिस ने युवक को सरकारी अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार दोपहर पौन बजे ड्रीमलैंड सिटी कॉलोनी के व्हाट्सएप ग्रुप पर युवक की फोटो तथा मोटर साईकिल की फोटो शेयर हुई तो ड्रीमलैंड सिटी निवासी कमल सोलंकी ने युवक की पहचान अपने छोटे साले के बतौर की। कमल सोलंकी ने बताया साला कविराज पिता मुन्नाजी गढ़ेकर 29 साल निवास
जंबाड़ी शुक्रवार रात में उनके घर पर आया था। कुछ देर रुकने के बाद वह ग्राम जंबाड़ी जाने का का कहकर निकाला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा परिजनों ने उसकी तलाश की। टीआई देवकरण डेहरिया ने बताया मृतक के पास से बाइक की चाबी और सल्फास की एक डिब्बी मिला है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।