Wed. Feb 5th, 2025

ताप्ती तट से गुरुवार सुबह 8 बजे निकलेगी संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रायात्रा में शामिल होने वालो का किया स्वास्थ परीक्षण


मुलताई। पुण्य सलिला मा ताप्ती तट से प्रारंभ होने वाली मां ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा 2 जनवरी, गुरुवार को सुबह 8 बजे विधि-विधान से प्रारंभ होगी। यात्रा दक्षिण तट से नदी के समीप पदयात्रा करते हुए सूरत समुद्र संगम (डुम्मस) तक पहुंचेगी और फिर हजीरा से प्रारंभ होकर 5 मार्च को मुलताई स्थित उद्गम स्थल पर समाप्त होगी।
समिति से जुड़े लक्ष्मीचंद अग्रवाल ने बताया कि यात्रा की शुरुआत पांच वर्ष पूर्व तब हुई थी जब कोरोना महामारी के दौरान लोग भयभीत थे और सामाजिक दूरी का पालन कर रहे थे। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी इस पूर्ण परिक्रमा पदयात्रा की नींव रखी गई। अब, बीते चार वर्षों की सफलता के बाद, इस वर्ष की पदयात्रा गुरुवार, 2 जनवरी 2025 को सुबह 8 बजे मुलताई से प्रारंभ होगी। यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मां ताप्ती जी के प्रति श्रद्धा रखने वाले हजारों भक्त इस यात्रा में शामिल होते हैं। पहले वर्ष केवल 19 भक्तों ने यह परिक्रमा पूरी की थी। दूसरे वर्ष 24, तीसरे वर्ष 39, और चौथे वर्ष 43 भक्तों ने परिक्रमा पूरी की। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा, अनेकों भक्त एक दिन, दो दिन, पांच दिन, या दस दिन तक पदयात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। बुधवार को पंजीयन के साथ परिक्रमा पद यात्रा में जाने वाले यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगाकर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *