October 17, 2025

नेहरू वार्ड के प्रमुख नाले के साथ बिरुल रोड के नाले की हुई सफाई

0
WhatsApp Image 2024-04-16 at 18.00.01

मुलताई।नगर के नेहरू वार्ड तथा बिरुल रोड पर स्थित नालों की लंबे समय से सफाई नहीं हुई थी। जिसके बाद नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर की पहल पर नेहरू वार्ड के मुख्य नाले और बिरुल बाजार की ओर जाने वाले नाले की सफाई हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि नेहरू वार्ड के वासियों की कई दिनों से वार्ड से होकर जाने वाले मुख्य नाला की सफाई की मांग थी साथ ही बिरूल बाजार की ओर जाने वाले नाले की सफाई की भी मांग थी। वार्ड के निवासियों की मांग पर पार्षद रितेश विश्वकर्मा, भाजपा नगर मंडल उपाध्यक्ष श्यामू ढोमने, जिला युवा मोर्चा मंत्री गगन साहू ने नपा अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर को अवगत कराया। नपा अध्यक्ष ने इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए नपा अधिकारियों को इसकी तत्काल सफाई करवाने के लिए कहा। नपा कर्मचारियों द्वारा आज टीम भेजकर दोनो नालों को सफाई की गई। इन दोनो नालों में कई दिनों से बहुत सारा गंदगी जमा थी। जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। गंदा पानी जमा रहने से वार्ड में मच्छर पनपने और कई विषैले जीव के पनपने लगे थे तथा इससे कई गंभीर बीमारियों के पैदा होने की भी संभावना बनी हुई थी। वार्ड वासियों ने नालों की सफाई होने पर नपा अध्यक्ष आभार माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *