पुराना नागपुर रोड पर लगाया गया साप्ताहिक बाजार, एसडीएम ने जताया आभारथाना रोड पर नहीं लगी सब्जी भाजी की दुकानें
मुलताई,ताप्ती समन्वय। नगर में स्कूल की भूमि पर लगने वाले साप्ताहिक बाजार को राजस्व अमले तथा नगरपालिका अमले द्वारा जिला कलेक्टर के निर्देश पर स्थानांतरित कर पुराने नागपुर रोड पर बिजली ऑफिस जाने वाले मार्ग पर लगवाया गया। उल्लेखनीय है कि वर्षों से नगर में लगने वाला साप्ताहिक बाजार स्कूल के खेल मैदान पर लगाया जा रहा था।जिससे विद्यार्थियों को खेलने के लिए स्थान नहीं था।साप्ताहिक बाजार में दुकानें लगाने के लिए चबूतरे बने होने से खेल मैदान समतल भी नहीं था। अब नगर पालिका द्वारा खेल मैदान को समतल कर दिए जाने से बच्चे खेल गतिविधियां करने लगे है।
एसडीएम ने जताया आभार
नगर के साप्ताहिक बाजार को नए स्थान पर लगाने के लिए नगरपालिका के लिए कर्मचारियों के साथ मीडिया के द्वारा दिए सहयोग के लिए एसडीएम अनीता पटेल द्वारा आभार जताया। उन्होंने कहा कि वर्षों से संचालित साप्ताहिक बाजार को नए स्थान पर लगवाना आसान नहीं था। एसडीएम ने कहा कि अब स्कूल मैदान खाली होने से विद्यार्थी खुश है। वही उनके द्वारा नए स्थान पर संचालित होने पर वे गुरुवार को साप्ताहिक बाजार का अवलोकन किया गया तथा व्यापारियों सब्जी भाजी बेचने वालों से चर्चा कर और क्या व्यवस्थाएं बनाई जा सकती है पूछा गया।
नगर पालिका अध्यक्ष ने नए बाजार स्थल पहुंचकर खरीदी सब्जी भाजी
नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने नए स्थान पर लगाए गए साप्ताहिक बाजार स्थल पर सब्जी भाजी खरीदी। तथा दुकानदारों से से नए स्थान पर दुकानें लगाने के लिए आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि बाजार स्थल पर समय समय पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा वह स्वयं लेते रहेगी। साथ। ही साफ सफाई बिजली पानी के लिए नगरपालिका के कर्मचारी व्यवस्था करते रहेंगे।