Sun. Apr 13th, 2025

पेट्रोलपंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर मारा चाकू,युवकों ने पंप संचालक-भतीजे पर किया हमला, नागपुर रेफर, आरोपी फरार

बैतूल। बैतूल के एक पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर दो युवकों ने पंप संचालक सहित दो लोगों को चाकू मार दिया। हादसे में पंप संचालक का भतीजा गंभीर घायल हो गया जिसे देर रात नागपुर रेफर किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार, नगर के कालापाठा स्थित पेट्रोल पंप पर गुरुवार रात पंप संचालक निशांत तिवारी (55) और उनके भतीजे हनी उर्फ पूर्वांश (30) को तीन युवकों ने चाकू से घायल कर दिया। युवक पेट्रोल भरवाने आए और पंप पर सिगरेट पीने लगे। इस दौरान संचालक ने सुरक्षा नियमों का हवाला देकर उन्हें रोका। इस पर युवकों ने पहले विवाद किया और फिर चाकू से हमला कर दिया।

युवक गंभीर घायल, नागपुर रेफर

इस घटना में पंप संचालक निशांत और उनके भतीजे हनी को गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से भतीजे पूर्वांश को हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर रेफर किया गया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हमलावर बाइक से आए थे और वारदात के बाद फरार हो गए। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *