October 16, 2025

भारत पर्व के रूप में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस 2024 

0
WhatsApp Image 2023-12-21 at 7.28.36 PM

बैतूल। गणतंत्र दिवस 2024 को राज्य शासन द्वारा भारत पर्व के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया हैं। संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिव शेखर शुक्ला द्वारा इस आशय का आदेश जारी किया गया हैं। लोकतंत्र के लोक उत्सव भारत पर्व का आयोजन इस वर्ष आगामी 26 जनवरी, 2024 को गणतंत्र दिवस की संध्या पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रमों का आयोजन सभी 52 जिला मुख्यालयों पर होगा।

संस्कृति , जनसम्पर्क एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में लोक उत्सव भारत पर्व पर मध्यप्रदेश के पारंपरिक लोकगीत, नृत्य, आजादी के तराने, सुराज आदि पर केंद्रित कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।  भारत पर्व के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी संविधान एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीर गाथाओं पर केंद्रित होगी। इस कार्यक्रम में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवी, लेखक, साहित्यकार, कलाकार एवं गणमान्य नागरिकों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित  किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *