February 17, 2026

मध्य प्रदेश विधानसभा में गुंजा कुत्तों के काटने का मुद्दा,कुत्तों की आवश्यकता क्या है कुत्तों की नस्ल ही खत्म की जाए : गोपाल भार्गव

0
Language Row Erupts at Mumbai Airport After Viral Marathi Confrontation

स्वान हमेशा हमारा मित्र रहा है कभी दुश्मन नहीं रहा है :कैलाश विजयवर्गी

मध्य प्रदेश विधानसभा भोपाल से गगनदीप खेरे

मध्य प्रदेश विधानसभा के दूसरे दिन के सत्र में ध्यान आकर्षण में विधायक आतिफ आरिफ अकील ने कुत्तों के काटने का मुद्दा उठाया आतिफ आरिफ अखिल द्वारा कुत्ते के काटने का मुद्दा सदन में प्रारंभ में हंसी मजाक से शुरू हुआ जो अंत में गहरी बहस में बदल गया भोपाल के विधायक आतिफ आरिफ अकील ने कहा कि नगर प्रशासन द्वारा कुत्तों पर वैक्सीनेशन के नाम पर भोपाल में 2 करोड रुपए खर्च किए गए हैं लेकिन कुत्तों के काटने का सिलसिला रुक नहीं रहा है उल्टा कुत्तों की आबादी लगातार बढ़ रही है प्रतिदिन भोपाल में 40 से 50 व्यक्ति को कुत्ते द्वारा काटा जा रहा है अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है भोपाल शहर में आवारा कुत्तों का आतंक रहा है प्रदेश में 2025 में 19000 से ज्यादा डॉग बाइट की घटना सामने आई है कुत्तों की नसबंदी में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है जिसके कारण कुत्तों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है
जिसके जवाब में नगर प्रशासन मंत्री कैलाश कैलाश विजयवर्गी ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि मौसम एवं बीमारियों के कारण कुत्ते जिन्हें स्वान कहना उचित होगा में आक्रामकता बढ़ती है
न पा में डॉग स्क्वायड टीम भोपाल में उपलब्ध है कुत्तों की संख्या रोकने हेतु नसबंदी कर उनके मूल स्थान पर छोड़ा जाता है स्वानो को एंटी रेबीज टिका दिया जाता है अस्पताल में पर्याप्त एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध है प्रदेश में 29 नसबंदी केंद्र है स्वानो के नियंत्रण हेतु मैनिटरिंग की जा रही है भोपाल ही नहीं पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था है चार लाख से अधिक नसबंदी की जा चुकी है 5 लाख से अधिक स्वानों को एंटी रेबीज टिका दिया जा चुका है यह कहना सही नहीं है कि प्रशासन आवारा स्वानों पर रोक लगाने में असक्षम है
जिस पर आतिफ आरिफ अखिल ने कहा कि कुत्तों की नसबंदी का ढोल पीटा गया है साल दर साल कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है कुत्तों के काटने से कई बच्चों की मौत हो चुकी है कुत्तों की वैक्सीनेशन में नसबंदी में भ्रष्टाचार लगातार हो रहा है जिस पर सदन में आरोप प्रत्यारोप हंसी मजाक होने लगा जिस पर विधायक सोहन वाल्मीकि ने कहा कि यह मजाक का विषय नहीं है यह गंभीर विषय है पूरे प्रदेश में डॉग बाइट की घटना बढ़ रही है
कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि मेरे पास कुत्तों के काटने से मौत की सूचना नहीं है यदि ऐसा है तो अवगत कराया जाए उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा डॉग बाइट की घटना और कुत्तों के बीच सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन एवं डाक लवर है
जिस पर नरेंद्र शिवाजी पटेल ने कहा कि कुत्तों की संख्या बढ़ रही है लेकिन कांग्रेस की संख्या कम हो रही है
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सभी नगर निगमो में कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण करने की कोशिश कर रहे हैं सदियों से स्वान हमारा मित्र रहा है पुरानी कहावत है पहली रोटी गाय को अंतिम रोटी स्वान को जनता स्वान को भूल चुकी है स्वान के भूखे होने पर स्वान काटते हैं आरिफ मसूद ने कहा कि कुत्तों के काटने से जनता परेशान है इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट में जाना चाहिए विधायक राजन मंडलोई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है कुत्तों की नसबंदी में भ्रष्टाचार हो रहा है कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि स्वान की प्रजनन संख्या अत्यधिक तीव्र है जिसके कारण नसबंदी का असर नहीं दिख रहा है कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि स्वान हमेशा हमारा मित्र रहा है कभी दुश्मन नहीं रहा विधायक सीता चरण शर्मा ने कहा कि डॉग लवर्स भी समाज के लिए बहुत बड़ी समस्या है राजेंद्र मंडलोई ने कहा कि वर्तमान में कुत्ते बहुत भड़क रहे हैं इसका कारण कुत्ते मांस दुकानों से बचा हुआ मांस खाते हैं जिसके कारण वह काटते हैं जिससे डॉग बाइट की घटना बड़ती है नगरों से दूर मांस बिक्री की व्यवस्था की जानी चाहिए शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि कुत्तों के काटने की समस्या पूरे देश में हो गई है खराब मांस खाने से कुत्ते भड़क रहे हैं अजय बिश्नोई ने कहा कि नसबंदी के कारण कुत्तों को 5 दिन ऑब्जर्वेशन में रखना होता है जिसके लिए दूसरी तकनीक अपनाई जा रही है जिसका ज्ञान अभी कम वेटरनरी डॉक्टर को है जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षित करने की आवश्यकता है गोपाल भार्गव ने कहा कि कुत्तों की आवश्यकता क्या है स्वान पालने की आवश्यकता ही नहीं है स्वान की नस्ल खत्म की जाए कुत्तों को पालने की आवश्यकता नहीं है राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि डॉग बाइट होने पर तुरंत वैक्सीनेशन किया जाना चाहिए समय गुजर जाने के बाद दवा काम नहीं करती है और दवा नकली होने एवं भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं अंत में कैलाश विजयवर्गी ने कहा कि सभी के विचारों को एवं सुझावों को ले लिया गया है और भविष्य में इन घटनाओं को रोकने के लिए प्रयास किए जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *