Sat. Jun 28th, 2025

मुलताई में मा ताप्ती जन्मोत्सव से पूर्व निकाली गई जन जागरूकता रैली, स्कूली बच्चों ने दिया संदेश



मुलताई। पुण्य सलिला मा ताप्ती जन्मोत्सव के आयोजन को लेकर नगर पालिका द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही है। नगर पालिका द्वारा 3 दिवसीय जन्मोत्सव कार्यक्रम तय किया गया है। जिसके तहत 30 जून से कार्यक्रम प्रारंभ होंगे जिनमें निबंध, चित्रकला, रंगोली, आरती थाल सजाओ, मा ताप्ती बनो प्रतियोगिता शामिल है। नगर पालिका कर्मचारी अर्जुन पिपले ने बताया कि दो दिन विशेष भव्य आतिशबाजी महाआरती के बाद 1 जुलाई तथा 2 जुलाई को की जाएगी। मा ताप्ती जन्मोत्सव के पूर्व शनिवार दोपहर 1 बजे से जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूली विद्यारथियों ने शामिल होकर जन्मोत्सव पर जनजागरुकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *