Wed. Mar 12th, 2025

यूपी के मुगलसराय की नाबालिक छात्रा ताप्ती तट पर घूमते मिली, पुलिस ने पूछताछ हेतु लाया थाना


मुलताई।पुलिस ने रविवार रात 17 साल की लड़की को स्कूल ड्रेस में एक युवक के साथ ताप्ती सरोवर के पास से पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि लड़की का अपहरण उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय से किया गया था।
थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया के अनुसार, रात करीब 12 बजे स्कूल ड्रेस में एक लड़की के घूमने की सूचना मिली। पुलिस दोनों को थाने ले आई। जांच में सामने आया कि स्कूल जाते समय लड़की का अपहरण किया गया था। आरोपी की पहचान किशोर के रूप में हुई, जो महाराष्ट्र के वरुड़ का रहने वाला है। वह ट्रेन से लड़की को मुगलसराय से लाया था। आरोपी का इरादा लड़की को वरुड़ ले जाने का था, लेकिन साधन नहीं मिलने के कारण वे ताप्ती सरोवर के आसपास घूम रहे थे।
मुलताई पुलिस ने तत्काल मुगलसराय पुलिस को सूचित किया। मुगलसराय पुलिस ने मुलताई पहुंचकर नाबालिग को अपने कब्जे में लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *