December 29, 2025

सीएम मोहन यादव का ऐलान: मुलताई अब होगा ‘मूलतापी’

0

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल प्रवास के दौरान मुलताई नगर का नाम बदलकर ‘मूलतापी’ करने का ऐलान किया। यह घोषणा उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा की मौजूदगी में आयोजित मेडिकल कॉलेज के भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस संबंध में मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे राज्य सरकार आगे बढ़ाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बैतूल में आदिवासी संग्रहालय बनाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद मुलताई नगर में उत्साह का माहौल है। नगरवासी लंबे समय से इसके ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए नाम परिवर्तन की मांग कर रहे थे। विद्वान, धर्माचार्य और सामाजिक संगठन इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं।

प्राचीन काल में मुलताई का नाम ‘मूलतापी’ था, जिसका अर्थ है ताप्ती नदी का उद्गम स्थल। यह नगर धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। नागरिकों का मानना है कि नाम परिवर्तन से नगर की ऐतिहासिक पहचान मजबूत होगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *