October 16, 2025

सूकाखेड़ी की महिलाओं ने निकाली पैदल कावड़ यात्रा

0
WhatsApp-Image-2024-07-31-at-18.55.41

मुलताई। क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सूकाखेड़ी की महिलाओं ने अपने ग्राम से मां ताप्ती उद्गम स्थल तक पैदल कावड़ यात्रा निकाली।बड़ी संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल महिलाए कांधे पर कावड़ तथा अन्य महिलाए सिर पर कलश लिए बम बम भोलें के जयकारे लगाते हुए पहुंची। मां ताप्ती तट पहुंची महिलाओं ने कलश में मां ताप्ती का पवित्र जल भरकर मंदिरों में पूजा अर्चना की गई जिसके बाद सभी महिलाएं वापस अपने गांव की ओर रवाना हुई। महिलाओं ने बताया कि सावन महीने में भगवान भोलेनाथ का जल अभिषेक किया जाता है। इसी के चलते ग्राम की महिला मंडली द्वारा कावड़ यात्रा निकाली। मां ताप्ती का पावन जल ले जाकर ग्राम में स्थित शिवमन्दिर में अभिषेक कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *