Sat. Feb 8th, 2025

18 वी माँ ताप्ती दर्शनयात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली35 दिनों में 1000 कि.मी. की यात्रा करेगी तय


मुलताई। माँ ताप्ती दर्शन यात्रा वर्ष 2006 से प्रारंभ की गई थी जो इस वर्ष अठारहवी ताप्ती दर्शन यात्रा है। 15 जनवरी बुधवार को ताप्ती तट से परिक्रमा कर प्रारंभ हुई। ताप्ती दर्शन यात्रा के दौरान बाजे गाजे के साथ मां ताप्ती भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा का नेतृत्व समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कपूर कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अरुण किलेदार, नगरपालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, केके पांडे, श्रीमति रेखा शिवहरे,मुरारीलाल अग्रवाल, मोहनसिंह परिहार, मनीष माथनकर, श्रीमति राजरानी परिहार, संजय अग्रवाल, गगनदीप खेरे, दिनेश कालभोर, कीर्ति यादव सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त गण शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह जगह नागरिकों ने मां ताप्ती दर्शन यात्रा में शामिल भक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। पदयात्रा समिति जिला अध्यक्ष जितेंद्र कपूर ने बताया कि पदयात्रा बैतूल जिले के ग्रामीण क्षेत्र से होते हुए म. प्र. के खण्डवा, बुरहानपुर जिले से होते हुये महाराष्ट्र प्रदेश से गुजरात सूरत डुमस तक की जाएगी। 19 फरवरी 2025 को दुर्वासा ऋषि आश्रम तट डुमस ग्राम कादी$फरिया तक होगी। पदयात्रा लगभग 1000 किलोमीटर की होगी जो 35 दिवस की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *