October 16, 2025

सूर्ययाग रजत जयंती के अवसर पर पूजन कर शुरू हुआ अनुष्ठान

0
WhatsApp Image 2025-04-18 at 7.42.00 PM


मुलताई। नगर के रेलवे स्टेशन के सामने वाले भाग रामनगर के आगे बिंदु पर्वत पर सूर्ययाग रजत जयंती के अवसर पर तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुवात शुक्रवार सुबह साढ़े 8 बजे विधिविधान के साथ पूजा अर्चना कर की गई। उल्लेखनीय है कि पुण्य सलिला मा ताप्ती के पावन उद्गम स्थल तट पर तथा संगम स्थल डुमस में इन दोनों ही स्थानों पर एक साथ सूर्ययाग रजत जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

बिंदु पर्वत नारद टेकड़ी पर गुजरात सूरत से आए पुजारियों द्वारा यज्ञ वेदी के साथ ही नवग्रह विधिविधान मंडल की स्थापना की गई। वहीं यजमानों की उपस्थिति में मंत्रोच्चार कर अनुष्ठान प्रारंभ किया गया। सूर्ययाग रजत जयंती अनुष्ठान का समापन 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 4 मिनट पर संपन्न होगा। जिसके बाद महाआरती प्रसादी के पश्चात शाम साढ़े 4 बजे से महाप्रसादी वितरण किया जाएगा। श्रीक्षेत्र बिंदु पर्वत मा ताप्ती संस्थान समिति मुलताई द्वारा समस्त नागरिकों धर्म प्रेमी जनता से आयोजित अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *