मातारानी के विसर्जन में महिलाओं ने निभाई सक्रिय भूमिका
मुलताई। आदि शक्ति माता दुर्गा के विसर्जन में आम तौर पर युवा तथा बच्चे अधिकांश नजर आते रहे है है। किंतु पवित्र नगरी में अब मातृ शक्ति भी सक्रिय भूमिका में नजर आने लगी है। नवरात्र के समापन पर अब विसर्जन का दौर शुरू हो गया है। दशहरा से देवी प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया। रविवार को देवी विसर्जन में बड़ी संख्या में महिलाएं विशेष भूखा निभाते नजर आई। विवेकानंद वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर में विराजित माता दुर्गा के विसर्जन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं युवतियां सिर पर एक समान साफा पहन कर नृत्य करते नजर आई। इसी तरह बैतूल रोड पर स्थित ड्रीम लैंड सीटी में स्थापित माता दुर्गा के विसर्जन में भी महिलाओं ने बढ़चढ़ कर सहभागिता निभाई।
बारिश से बचाने प्लास्टिक से ढककर विसर्जन हेतु ले गए प्रतिमा
रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादलों का जमावड़ा नजर आ रहा था। दोपहर बाद अचानक उमड़ घुमड़ रहे बदल झमाझम बरसने लगे। बारिश से प्रतिमाओं को भीगने से बचाने के लिए श्रद्धालुओं ने विसर्जन के लिए ले जाई जा रही प्रतिमाओं को प्लास्टिक से ढककर ले जाया गया।