सुबह साढ़े 11 बजे रामधुन गाते हुए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के निवास मालवीय नगर युवा सदन तक पदयात्रा करते हुए जाएंगे कांग्रेसी ।

भोपाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने के बयान पर भाजपा व कांग्रेस में चल रहा शीत युद्ध गांधीगीरी तक पहुंच गया है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा के बंगले पर रामधुन करते रवाना हो गए है। इसके लिए मिंटो हाल के सामने गांधी जी की प्रतिमा के पास बड़ी संख्या कांग्रेसी इकठ्ठे हो गए थे। उधर, विधायक शर्मा ने भी कांग्रेसियों के स्वागत के लिए स्वागत द्वार व रामधुन के लिए पंडाल लगाया है।
पुलिस कांग्रेसियों को बीच में रोक सकती है। बता दें कि बीते दिनों विधायक शर्मा ने शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेसियों के आने पर उनके घुटने तोड़ने की टिप्पणी की थी। इस पर कांग्रेसी गांधीगीरी तरीके से विधायक शर्मा को गांधीजी की प्रतिमा सौंपने उनके बंगले पर जा रहे हैं। बंगले के सामने रामधुन भी करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्तााओं ने रास्ते में जगह जगह रुककर धरना प्रदर्शन किया।
हर खबर की खबर के लिए जुड़े रहे व्हाट्सएप ग्रुप से –
हर खबर की खबर के लिए जुड़े रहे ताप्ती समन्वय फेसबुक पेज से –