1 की घटना स्थल पर हुई मौत

मुलताई। नगर से होकर छिंदवाड़ा की ओर जाने वाले मार्ग पर ग्राम घाट पिपरिया के पास रविवार रात्रि 10:00 बजे मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर खाई में गिर गई। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार तीन दोस्त मोटरसाइकिल समेत गहरी खाई में गिर गए। रात्रि लगभग 2:30 बजे दुर्घटना की जानकारी एनएचएआई की एंबुलेंस को मिली।
जिसके बाद दो घायलों को तत्काल उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से एक गंभीर घायल को नागपुर रेफर किया गया। मिली जानकारी अनुसार गणपति पिता काशीराम मर्सकोले 26 वर्ष निवासी नंदनवाड़ी दुर्गा प्रसाद इरपाचे 25 वर्ष निवासी नंदनवाड़ी व सुरेश पिया गोबर सिंह धुर्वे 31 वर्ष निवासी मुलताई ग्राम नंदनवाड़ी में विद्युत विभाग में कार्यरत है। सुरेश धुर्वे कंप्यूटर आपरेटर व दुर्गा प्रसाद व गणपति मीटर रीडर का कार्य विद्युत विभाग में करते हैं। जो रविवार को शादी से लौट रहे थे। बताया जा रहा
है कि गणपति मर्सकोले का जन्मदिन मनाने तीनों मोटरसाइकिल से छिंदवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान ग्राम घाट पिपरिया के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गाड़ी खाई में गिर गई। रात्रि 1:30 बजे लगभग दुर्गा प्रसाद को होश आया तो उसने दुर्घटना की जानकारी एनएचएआई एंबुलेंस को दी। जिसके बाद एंबुलेंस ने खाई में घायल पड़े दुर्गा प्रसाद व गणपति को प्राथमिक उपचार हेतु लाया गया। जबकि सुरेश धुर्वे को परिजनों ने निजी साधन से अस्पताल लाया, जहां सुरेश को मृत घोषित कर दिया। वही गंभीर रूप से घायल युवक जिसे नागपुर रेफर किया गया था उसकी मौत होने की जानकारी लगी है। बहरहाल पुलिस ने मामला कायम कर जांच में लिया है।
हर खबर की खबर के लिए जुड़े रहे व्हाट्सएप ग्रुप से –
हर खबर की खबर के लिए जुड़े रहे ताप्ती समन्वय फेसबुक पेज से –