कांग्रेस के दो पदाधिकारियों ने भाजपा का थामा दामन
![](https://taptisamanvya.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-08-at-17.56.43-1024x456.jpeg)
मुलताई । भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की सुशासन, गुड गवर्नेंस, राष्ट्रवाद और सबका साथ सबका विकास की नीति से प्रभावित होकर तीन बार के जनपद पंचायत के सदस्य वर्तमान में जनपद सदस्य एवं पूर्व यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष रहे शिव शंकर मानकर और कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष रहे भाऊराव पाटणकर ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इस मौके पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख, नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष माथनकर, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष भास्कर मगरदे, राजेश पाठक, उत्तम बोढ़के, धर्मेंद्र नरवरे, नितेश काले, राजू जैन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।